देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreन्यूयार्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) आज संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले ही उन्होंने हथियार डाल दिए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह जानते हैं इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। यह बात उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटर्स से बात करते हुए कही।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि मुझे पता है कि संयुक्त राष्ट्र में मेरे जम्मू-कश्मीर पर भाषण से कुछ बड़ा असर नहीं होगा, खासकर आने वाले दिनों में...लेकिन वह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का मसला दुनिया सुने.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान से साफ नजर आ रहा है कि वे संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कश्मीर का मसला तो जरूर उठाएंगे, लेकिन उन्हें इससे कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इमरान खान ने जहां भी जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया है उन्हें वहां पर मात खान पड़ी है।
इमरान खान ने यहां पर कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के लिए जो निर्णय लिया है वो नियमों के खिलाफ है और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसका विरोध भी हो सकता है। अगर संयुक्त राष्ट्र इस मामले में दखल नहीं देता है तो फिर कौन देगा?
आपको बताते जाए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भी इस मसले को उठाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद