देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। क्या पाकिस्तानी आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में है। इस पर सितंबर, 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले अभियान के इन चार्ज रहे आर्मी के तत्कालीन नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डी.एस. हुड्डा का मानना है कि भारत अगर पाकिस्तान को फिर से कड़ा संदेश देना चाहता है तो फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया जा सकता है।
भारतीय सेना फिर तैयार
उन्होंने कहा कि 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला केन्द्र सरकार का था ऐसे में यदि सरकार फिर से ऐसा फैसला लेती है तो भारतीय सेना इसके लिए तैयार है। जनरल हुडा ने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला पॉलिटिकल लीडरशिप की तरफ से आया था, सेना का मानना था कि हमें कुछ करने की जरूरत है। अगर हम भविष्य में पाकिस्तान को एक और संदेश देना चाहते हैं, हम यह दोबारा कर सकते हैं।
8 मिनट का वीडियो
उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर, 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ा 8 मिनट का विडियो बुधवार को न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया गया। इस विडियो में देखा जा सकता है कि सेना के स्पेशल फोर्सेज ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के तरफ मौजूद आतंकी कैम्पों को नष्ट कर दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
न्यूज़ीलैंड 401 रन बनाने के बावजूद बारिश के चलते पाकिस्तान से हारा, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
टी-20 विश्वकप: जब पाकिस्तान को हराकर भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन