BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : मछली फाटक पर खोखा रखने को लेकर भिड हुए हैं दो पक्ष

मथुरा। मछली फाटक पर दिन में पथराव हुआ और रात को बवाल हो गया। बवाल में उपद्रवियों ने कई गाडियों के सीसे तोड डाले। लोग दहशत में आकर अपने घरों में कैद हो गये। सीओ सिटी के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस बल ने कार्रवाही करते हुए उपद्रवियों को काबू किया।

पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 17 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। दिन में हुए पथराव के बाद भी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तनावपूर्ण हालात देखते हुए पुलिसबल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि एक खोखा रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जो बढता चला गया। सबसे पहले मंगलवार सुबह करीब 9रू30 बजे मुर्गा फाटक के समीप सड़क पर खोखा रखने को लेकर दिनेश उर्फ पड्डा व पीयूष,आयुष के मध्य खोखा रखने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों ओर से गाली गलौज, मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा। पथराव होने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी, पुलिस के पहुंचने के बाद ही मामला शांत हुआ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मंगलवार की रात को 11रू45 बजे के मध्य फिर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए।

जमकर पथराव हुआ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस्ती में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

थाना क्षेत्र कोतवाली के मछली फाटक का मामल है  मामला है। बीती रात यहां दो पक्षों के बीच में जिसमें एक पक्ष बाल्मीकि दूसरा पक्ष खटीक है के बीच पथराव हो गया था। लोगों द्वारा एक दूसरे के घरों पर पथराव किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 17 लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा नामजद 307, 7सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। सात लोगों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More