देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पांच अप्रैल को रात के समय यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में बस को हाईजैक कर सवारियों से लूट पाट की घटना में शामिल दो आरोेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके मबजे से 7210 रूपये, एक मोटरसाकिल, एक मोबाइल और दो तमंचा बरामद किये हैं।
प्रभारी निरीक्षक थाना सुरीर राजीत वर्मा के मुताबिक थाना सुरीर पुलिस ने पांच अप्रैल को थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस को रोककर बस में लूट करने वाले अभियुक्त नीरज पुत्र शिव सिंह निवासी गढी रुपा थाना राया तथा नरेश पुत्र सरवर सिंह निवासी गढी रुपा थाना राया को गुरूवार को रात करीब 2.45 बजे थाना सुरीर क्षेत्र मंे ओहावा अण्डरपास पास नोएडा से मथुरा की तरफ सर्विस रोड पर करीब 250 कदम टैंटीगांव सर्विस रोड पर गिरफ्तार किया गया।
नीरज व नरेश को यमुना एक्सप्रेसवे पर टैटींगांव पुल माईलस्टोन 89 के पास बस में हुई लूट के सम्बन्ध मे थाना सुरीर पर पंजीकृत मुकदमे मंे वांछित चल रहे थे। नीरज व नरेश के कब्जे से लूटेे गये 7160 रूपये, एक मोटरसाईकिल, एक मोबाईल फोन दो तमंचा 315 बोर चार जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं।
फरह पुलिस ने दो वांछितांे को किया गिरफ्तार
थाना फरह पुलिस वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद भारद्वाज के मुताबिक वांछित चल रहे भगवती प्रसाद पुत्र स्व. मनीराम निवासी ग्राम चुरमुरा थाना फरह तथा हत्या के प्रयास मंे नामजद वाँछित चल रहे भूरा पुत्र भरत सिंह उर्फ भरतो निवासी गोकुलपुर थाना फरह को गिरफ्तार किया गया है।













Related Items
हिमाचल: पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का 4 दिन बाद हरियाणा से शव बरामद
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल