BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गिरफ्तार आरोपी के दो साथी भागने में रहे सफल, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। पंचायत चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए हर ख्वाहिश पूरी की जा रही है। मतदान के दिन तक नशा मतदाता के सिर से न उतरे इसके लिए हर इंतजाम किया जा रहा है। गंजेडियों के लिए गांजा, अंग्रेजी के शौकीन के लिए अंग्रेजी शराब की बोतल, ढर्रा देशी के ढर्रियांे के लिए देशी का इंतजाम सब कुछ मांगते ही किया जा रहा है।  


थाना हाईवे पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को मय  32 किग्रा गांजा नाजायज , 60 बोतल अग्रेजी शराब डीलक्स विहिस्की, 480 क्वाटर अग्रेजी शराब, 184 क्वाटर देशी शराब नगीना मार्का व एक स्कूटी के गिरफ्तार एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  
 रात 23.30 बजे शंकरपुरी पानी की टंकी के पास से एक अभियुक्त पृथ्वी सिंह पुत्र स्व. फाल सिंह निवासी नगला चन्द्रभान थाना हाइवे को एक स्कूटी और गांजे तथा शराब के जखीरे के साथ शंकरपुरी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त पृथ्वी के अन्य दो साथी भागने में कामयाब रहे। इन आरोपियों के विरूद्ध थाना हाईवे पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त पृथ्वी को जेल भेजा गया। भागे हुए आरोपियों को तलाशा जा रहा है।  


कार्रवाही करने वाली टीम में उप निरीक्षक सोनू भाटी चैकी प्रभारी पन्ना पोखर थाना हाईवे, उपनिरीक्षक शिववीर सिंह चैकी प्रभारी राधापुरम स्टेट थाना हाईवे, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर चैकी प्रभारी बालाजीपुरम थाना हाईवे, उप निरीक्षक ललित कसाना चैकी प्रभारी मण्डी समिति थाना हाईवे,  हैड कांस्टेबल उदयवीर सिंह तथा जिनेन्द्र सिंह थाना हाईवे थे।

गोवर्धन पुलिस नेे राजस्थान से लाई गयी कच्ची शराब पकडी


गोवर्धन पुलिस ने राजस्था से लाई गयी कच्ची शराब जब्त की है। पारसौली गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए राजस्थान से कच्ची शराब मंगाई गयी है। पुलिस ने छापामार कार्रवाही करते हुए 290 लीटर कच्ची, 46 पौआ देश शराब बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

परचून की दुकान से कई कैन शराब बरामद


थाना नौहझील पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी के मुताबिक पप्पू पुत्र बाबूलाल निवासी मकरन्दगढी थाना नौहझील को परचून की दुकान ग्राम मकरन्दगढी से समय 19.10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से तीन कैन जिनमें से दो केनों में 50-50 लीटर व एक कैन में 40 लीटर अवैध शराब तथा नौ खाली पौआ व एक पौआ भरा हुआ बरामद हुये हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More