BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एटीएम बदल कर श्रद्धालु के खाते से निकाले बीस हजार

मथुरा। एटीएम बदल कर धोखाधडी करने के मामले धर्म नगरी में कम नहीं हो रहे हैं। शातिर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और बुजुर्गों को मदद करने के नाम पर आसानी से शिकार बना लेते हैं।

इस तरह के मामलांे मंे पुलिस की ओर से बरती जाने वाली शिथिलता भी काफी हद तक इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। एक शातिर युवक ने सांस्कृतिक मंत्रालय लखऊन मंे तैनात अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार पाठक के चाचा सूर्यनाथ पाठक के साथ एटीएम बदल कर ठगी को अंजाम दे दिया।


  सूर्यनाथ पाठक पुत्र विन्देश्वरी पाठक निवासी सौरी (पाण्डे का पुरवा) थाना छावनी जिला बस्ती ने  लिखित तहरीर देकर शातिर के खिलाफ कार्रवाही किये जाने की मांग की है। सूर्यनाथ पाठक के मुताबिक वह रमरणेती रोड स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम से पैसा निकालने के लिए गये थे। इसी बीच करीब 25 से 30 वर्षीय एक लडका मेरी मदद के लिए आ गया।

उसने कहाकि यह मशीन खराब है और बगल की एटीएम मशीन में कार्ड लगाने के लिए एटीएम मशीन मंे कार्ड लगाया और मुझसे कोड डालने के लिए कहा और एटीएम से बाहर निकल गया। कोड डालने के बाद पैसे नहीं निकले तो  मुझे पता चला कि जो कार्ड मेरे हाथ में है वह मेरा नहीं है। लडका कार्ड बदल कर चला गया था। इसके बाद इधर उधर देखा लेकिन लडका नहीं दिखा। सोनवीर नामक गार्ड ने बताया कि प्रेम मंदिर के सामने एस्टेट बैंक है, वहां जाकर कार्ड बंद करवा दी जिये। बैंक गया तो वहां क्लर्क ने कहाकि मोबाइल से आनलाइन बंद करा दें।

फिर मैंने बैंक से नम्बर लेकर आनलाइन एटीएम बंद करा दिया। इसके बाद क्लर्क से अपने एसबीआई बैंक खाते की जानकारी की तो पता चला कि दस दस हजार कर दो बार में मेरे खाते से बीस हजार रूपये निकल चुके हैं। जो कार्ड मुझे युवक पकडा गया था उसपर राजेश लिखा हुआ है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More