BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, आचार संहिता लागू

मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि घोषित होने के साथ ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। आचार संहिता जनपद में लागू हो गई है। जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट अब जिल निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में आ गये हैं। प्रदेश मंे चार चरणों में मतदान होगा। मथुरा जनपद में चैथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इस दिन प्रदेशभर में कुल 17 जनपदों में मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी। मथुरा जनपद में इस बार कुल 504 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। जिसके जरिये ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य सीधे तौर पर जनता चुनेगी। जिला मजिस्टेª एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आबाकारी अधिकारी एवं शराब लाईसेंस प्राप्त स्वामियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दुकान पर अवैध शराब नहीं बिकेगी और न नहीं ही कोई व्यक्ति ठेके पर खड़ा होकर शराब एव ंबीयर नहीं पियेगा।
डीएम ने सभी शराब लाईसेंस धारियों को सख्त लहेजे में निर्देश दिये हैं कि कोई भी ठेकेवाला आॅवररेटिंग शराब नहीं बेचेगा। यदि कोई किसी भी ठेकेदार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित ठेके का लाईसेंस निरस्त कर दिया जायेगा और कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद से लगे सभी बाॅर्डरों पर सख्त निगरानी की जाये तथा शराब की तस्करी न हो।
श्री चहल ने कहा कि शराब अधिनियम के अन्तर्गत शराब की बिक्री जाये और मानकों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शराब के ठेके पर 21 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई ठेके वाला अवैध शराब का काम न करें और न ही मानक से ऊपर स्टाॅक रखे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सभी ठेके वाले स्वामियों से कहा कि अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें और किसी भी व्यक्ति को ठेके पर खड़े होकर शराब पीने से वांछित करें। उन्होंने कहा कि ठेके की बिक्री कम होती हैं, तो यह सिगनल है कि आस-पास में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना एवं क्षेत्राधिकारी को देना सुनिश्चित करें, जिससे कार्यवाही शीघ्र की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जहरीली शराब नहीं बिकेनी चाहिए तथा तस्करी भी नहीं होनी चाहिए।
डाॅ. ग्रोवर ने कड़े शब्दों में कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब या अन्य प्रदेशों की शराब दुकान पर पाये जाने पर कड़ी धाराओं में अभियोग दर्ज की जायेगी तथा दुकान निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उप आबकारी आयुक्त आगरा विजय कुमार मिश्र, आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार, आबकारी निरीक्षक गोवर्धन पारुल चैधरी क्षेत्र,-2, अनंत कुमार मिश्र आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 एवं विकास आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 व अन्य संबंधित अधिकारी तथा शराब ठेकेदार स्वामी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More