BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

होली पर अच्छी कंडीशन की बसों का संचालन करे परिवाहन निगमः प्रमुख सचिव

मथुरा। प्रमुख सचिव पर्यटन, उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में रंगोत्सव-2021 की तैयारियों के सम्बन्ध में वेबीनार के माध्यम से बैठक ली। बैठक की समीक्षा करतेे हुए लोक निर्माण विभाग को बेरीकेडिंग, पार्किग स्थलों का निर्माण आदि कार्यो को समयबद्ध रूप से सम्पादित कराये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर पंचायत को निर्देशित किया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में टाॅयलेट्स एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय और खोया-पाया केन्द्र एवं सहायता बूथ संचालित करने के निर्देश दिये।


प्रमुख सचिव ने जिला पंचायतराज अधिकारी को मेला क्षेत्र में व्यापक साफ सफाई का प्रबन्ध तथा प्रिया कुण्ड की सफाई एवं मरम्मत आदि कार्य समय से सम्पादित किया जाना सुनिश्चित करें। द्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किग स्थलों का चिन्हाॅकन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त टैªफिक प्लान के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि जर्जर इमारतों को चिन्हित कर लिया जाय तथा ऐसी इमारतों पर लोगों को न बैठने दिया जाय। इसके अतिरिक्त भवन की कंडीशन के हिसाब से यात्रियों के बैठने की संख्या निर्धारित की जाय।


श्री मेश्राम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाय तथा कोविड-19 के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जायें।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री कदापि न हो , इस हेतु सघन अभियान चलाते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में जर्जर पोल एवं ढीले तारों को बदलते हुए सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने परिवहन निगम को पर्याप्त संख्या में अच्छी कंडीशन की बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मुकेश कुमार मेश्राम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गोवर्धन डेªन की व्यापक साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सूचनाऐं प्रदान करने हेतु होर्डिग्स एवं एल.ई.डी. वैन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश सूचना विभाग को दिए गये। उत्तर प्रदे ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से किए जाने वाले कार्य यथा सांस्कृतिक मंच निर्माण, साज-सज्जा, प्रवेश द्वारों का निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्य समयबद्ध रूप से कराने की अपेक्षा की गई। सभी विभागों से पूर्ण मनोयोग के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।


बैठक में सचिवध्महानिदेशक पर्यटन एन.जी. रविकुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेन्द्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी, वित्तध्राजस्व ब्रजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, एसपी देहात, उप जिलाधिकारी गोवर्धन के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More