BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चोरी गये माल की बरामदगी चाहते हैं व्यापारी

मथुरा। होलीगेट कोतवाली रोड स्थित रोशन गंज में मंगला इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से हुई चोरी के माल की व्यापारी संगठन वापसी चाहते हैं। इसको लेकर लगातार पुलिस से संगठन के पदाधिकारी संपर्क बनाये हुए हैं।

हालांकि दुकान और गोदाम से कितना माल चोरी हुआ, इसे लेकर अलग अलग बातें हो रही हैं। गोदाम और दुकान से कभी 50 लाख तो कभी सात लाख रूपये का माल चोरी होने की बात सामने आई हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए दुकान पर काम करने वाले नौकरों को पहले ही हिरासत में ले लिया था। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस घाटना पर आक्रोष व्यक्त किया है।

प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी इस मामले पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है। पुलिस की तहकीकात में यह सामने आया है कि दुकान पर काम करने वाले लडके दुकान और गोदाम से माल चोरी कर दूसरी दुकान पर बेचते थे। यह सिलसिला करीब एक महीने तक जारी रहा।

मालिक को शक होने पर गोदाम और दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिये गये। इसके बाद पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईै। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी एवं महामंत्री सुनील अग्रवाल का कहना है कि लाॅकडउन में पुलिस सडकों पर सक्रिय है, फिर भी रात में इस तरह चोरी की घटना को अंजाम कैसे दिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More