BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अबु धाबी में होने T10 टूर्नामेंट के लिए टिकट बिक्री शुरू, दिखेंगे ये स्टार

अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में 15 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अबु धाबी टी10 टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट को अगले पांच साल तक अबु धाबी में आयोजित कराने का फैसला किया गया है।

इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन, ऑस्ट्रेलियाई स्टार शेन वाटसन, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसैल, श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। 90 मिनट के फॉर्मेटको दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

दर्शक इन दिग्गज खिलाडिय़ों की मौजूदगी में नवंबर में धमाकेदार क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं। अबु धाबी क्रिकेट के सीईओ मैथ्यू बुचर ने कहा, हम टिकटों की भारी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे लिए पहली बार अबु धाबी में इस टूर्नामेंट का आयोजन कराना रोमांचक पल है और हम इसके लिए काफी रोमांचित हैं। बुचर ने आगे कहा कि 24 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल के अलावा टूर्नामेंट के हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। इससे प्रशंसकों को एक दिन में किसी भी समय तीन मैच देखने का मौका मिलेगा। यही कारण है कि हमें यह फॉर्मेट पसंद है। यहां आक्रामक क्रिकेट के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह शुरुआत से अंत तक एक्शन पैक्ड होने वाला है।

बीते साल नार्दर्न वॉरियर्स ने यह खिताब जीता था। अब यह टीम टूर्नामेंट के पहले दिन मराठा वॉरियर्स के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करेगी। इयोन मोर्गन दिल्ली बुल्स टीम के कप्तान हैं और उनकी टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। शाहिद आफरीदी एक बार फिर टी10 में वापसी कर रहे हैं। वे कलंदर्स के लिए खेलते दिखेंगे। टूर्नामेंट का आधिकारिक एअरलाइन पार्टनर एतिहाद एअरवेज है और टिकटों की बिक्री इसके साथ रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है। एतिहाद एअरवेज दुनियाभर से क्रिकेट प्रेमियों को अबू धाबी लाने का काम करेगी। अबू धावी टी10 के सभी मैचों का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा। भारत में इसका प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी टेन 3 चैनलों पर किया जाएगा। टिकट की शुरुआती कीमत 10 एईडी है। इसे खरीदकर एक दर्शक दिन में तीन मैच देख सकता है। टिकट बुक करने या फिर हास्पीटेलिटी संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए टेनस्पोट्र्स डॉट कॉम पर विजिट किया जा सकता है। साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More