BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी लाई गई वापस

अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है। इस बीच कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों को 14 दिनों के अनिवार्य क्वॉरंटीन में रखने के निर्देश दिए हैं। अफगानिस्तान से निकाले गए नागरिकों में से 81 लोगों के पहले बैच को आईटीबीपी के कैंप में क्वारंटाइन किया गया है।

अफगानिस्तान से आए दो लोग कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अफगानिस्तान से लौटे सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के साथ उन्हें क्वॉरंटीन में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। अफगानिस्तान से लौटे लोगों में से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईटीबीपी ने अपने एक बयान में कहा जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाएगी, उन्हें बाद में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

626 लोगों को अफगानिस्तान से लगाया गया भारत

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अभी तक कुल 626 लोगों को अफगानिस्तान से निकालकर भारत लाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें 228 भारतीय नागरिक शामिल हैं। वहीं, 77 अफगानी सिखों को वहां से निकाला गया है।

गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी लाई गई वापस

भारत ने मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया, जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी. मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More