BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस बार ब्लू मून के साथ मनेगा रक्षाबंधन, जानें क्या है ब्लू मून और इसका वैज्ञानिक आधार

सावन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला पर्व रक्षाबंधन इस बार रविवार, 22 अगस्त को है। इस बार पूर्णिमा का चंद्रमा बेहद खास होगा। यह मून नहीं, ब्लू मून कहलाएगा। यानि, इस बार ब्लू मून के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

तीसरी पूर्णिमा का चांद कहलाता है ब्लू मून

भोपाल की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी तीन महीने के एक सीजन में चार पूर्णिमा आती हैं, तो इनमें से तीसरी पूर्णिमा का चांद ब्लू मून कहलाता है। रक्षाबंधन पर 22 अगस्त को सावन मास की इस पूर्णिमा का चंद्रमा ब्लू मून होगा। यह स्थिति 18 मई 2019 के बाद अब बनी है।

क्यों कहा जाता है ब्लू मून?

सारिका ने बताया कि एक साल में चार सीजन होते हैं और प्रत्येक सीजन तीन माह का होता है। आमतौर पर प्रत्येक सीजन में केवल तीन पूर्णिमा होती है, लेकिन दिन-रात छोटे-बड़े होने के कारण कभी-कभी एक सीजन में चार पूर्णिमा आ जाती है।

उन्होंने बताया कि इस बार 21 जून को सबसे लम्बे दिन की तिथि और दिन रात बराबर होने की तिथि 22 सितम्बर के बीच की अवधि के खगोलीय सीजन में चार पूर्णिमा पड़ रही हैं। इनमें से रक्षाबंधन की पूर्णिमा तीसरी है। सीजन की इस अतिरिक्त तीसरी पूर्णिमा को नीला चांद या ब्लू मून कहा जाता है।

एक महीने में दो बार पूर्णिमा आने पर भी कहते हैं ब्लू मून

सारिका ने बताया कि एक अन्य खगोलीय विचारधारा के अनुसार अगर किसी एक अंग्रेजी महीने में दो पूर्णिमा आ जाती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा का चांद ब्लू मून कहलाता है। ऐसा 2020 में हुआ था, जब एक अक्टूबर की पूर्णिमा के बाद 31 अक्टूबर को भी पूर्णिमा आ गई थी।

क्या खास है इस ब्लू मून में

सारिका ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व ब्लू मून के साथ मनाया जाएगा। इस पूर्णिमा का चांद भले ही ब्लू मून कहलाएगा, लेकिन यह सामान्य पूर्णिमा की तरह पीलापन लिए हुए दिखाई देगा। (सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गलत तथ्य हो सकते हैं कि आज का चांद नीला दिखेगा)।

19 अगस्त 2024 को होगा अगला ब्लू मून

विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि इस बार जब पूर्णिमा का चांद उदित होगा, तो इसके साथ सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर साथ होगा। यह इसके साथ आकाश में बना रहेगा। उन्होंने बताया कि ब्लू मून की पिछली घटना 18 मई 2019 को हुई थी। अब यह घटना 19 अगस्त 2024 को होगी।

तीन महीने के सीजन में चार पूर्णिमा इस दिन पड़े–
24 जून- पहली पूर्णिमा
24 जुलाई- दूसरी पूर्णिमा
22 अगस्त- तीसरी पूर्णिमा – ब्लू मून
20 सितम्बर- चौथी पूर्णिमा

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More