BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का तृतीय शाही स्नान आज

मथुरा। वृंदावन में चल रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में तृतीय शाही स्नान 13 मार्च को होगा। शनिवार एवं रविवार को वृन्दावन में  विभिन्न मार्गों पर पार्किंग व यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को जाम सहित दूसरी समस्याओं से बचाया जा सके।
इस दौरान विभिन्न मार्गों से वृन्दावन में प्रवेश करने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस तरह रहेगी, जिसमें यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन जो एनएच 19 से होते हुए गोवर्धन, कोसी, पलवल, फरीदाबाद जाने वाले वाहनों को राया कट से उतारकर लक्ष्मीनगर तिराहा होते हुए कृष्नापुरी तिराहे से टेंक चैराहा से अपने गन्तव्य स्थान तक जाने दिया जायेगा। शुक्रवार की सांय छह बजे से वृन्दावन कट से आने वाली सभी वाहनों को मण्डी पार्किंग स्थल वृन्दावन में पार्क कराया जायेगा । शनिवार की प्रातः छह बजे से वृन्दावन कट से आने वाले सभी वाहनों को पशु पैंठ पानीगाँव तिराहा पर पार्क कराया जायेगा। शुक्रवार को मथुरा की तरफ से वृन्दावन आने वाले सभी वाहनों को टीएफसी पार्किंग, दारुख पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। शनिवार को प्रातः छह बजे से मथुरा की तरफ से वृन्दावन आने वाले सभी वाहनो को पागल बाबा पार्किंग, राही पार्किंग, पीआईपी पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।  शुक्रवार को सांय छह बजे से छटीकरा की तरफ से वृन्दावन आने वाले सभी वाहनो को मल्टीलेविल पार्किंग, अन्न पूर्णा पार्किंग में पार्क कराया जायेगा, दोनो पार्किंग भरने पर रायली भारती कट पार्किंग, वैष्णो धाम पार्किंग, गरुढ गोविन्द पार्किंग में पार्क कराया जायेगा।
इसके आगे यात्रियों एवं जनता द्वारा ई-रिक्शा व टैम्पो से अपने निर्धारित स्थान पर जाने की व्यवस्था की गयी है। कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक क्षेत्र व ठा. श्री बांके बिहारी जी मन्दिर पहंचाने के लिये ई-रिक्शा व टैम्पो के संचालन की व्यवस्था की गई है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More