देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। किसी की नजर कान्हा की नगरी को लग गई हैं। जनपद में अपराधों की बाढ सी आ गई है। शनिवार को दो साधुओं की मौत के बाद रविवार की सुबह भी मनहूस साबित हुई। थाना मांट क्षेत्र में रविवार की सुबह गांव पिपरौली के युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नजदीक पड़ा मिला। युवती के गले पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या हुई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक और युवती के परिजन पूरे घटनाक्रम पर बोलने को कोई तैयार नहीं है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोहरी हत्या से गांव में सनसनी फैली हुई है। हालात को देखते हुए अहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
एसपी देहात ने बताया कि 19 वर्षीय पंकज पुत्र चंद्रपाल तथा 18 वर्षीय युवती की मौत कैसे हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में युवक-युवती के शव मिलने के बाद तरह-तरह चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग ऑनर किलिंग की भी आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती एक ही बिरादरी के थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
ज्योति पुत्री इंद्रपाल पुजारी का भी शव मिला है। हैंगिग है प्रथम दृष्टया लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। साडी के कुछ टुकडे बरादम हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी किन कारणों से घटना कारित हुई। आॅनर किलिंग या दूसरी किसी वजह पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। श्रीशचंद्र, एसपी देहात













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
महादेव की नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, काशी विश्वनाथ धाम सजी आकर्षक झांकी