BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ग्रामीणों ने छात्र को पीट पीटकर मार डाला, दूसरे को किया अधमरा

मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के गांव भरतिया में सोमवार की रात सनसनीखेज वारदात में ग्रामीणों ने 12 वीं कक्षा के छात्र को पीटपीट कर मार डाला, उसके साथी को अधमरा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र अपने साथी के साथ अपने साथ स्कूल में पढने वाली कक्षा नौ की छात्रा से मिलने गया था।

इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। दोनों युवकों को पकड लिया गया। इनके साथ मारपीट की गई। इस घटना की सूचना किसी ने डायल 112 पर पुलिस को दे दी। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों को वृंदावन के सौ सैय्या ंअस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र साहब सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साहब सिंह को गांव में ही ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला था, जबकि उसके साथी लक्ष्मण की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा भरतिया तथा मृतक छात्र परखम गूजर गांव के रहने वाले हैं। किशोरी और मृतक छात्र जौनई गांव के एक स्कूल में पढते हैं। यहीं दोनों के बीच जान पहचान और मित्रता हुई।
  दोनों के गांवों की बीच करीब दो किलोमीटर का फासला है। घटना का खुलासा रात के करीब 11 बजे हुआ। इसके बाद दोनों गांवों में तनाव है। एसएसपी ने दोनों गांवों में पुलिस और पीएसी तैनान कर दी है। घटनाक्रम पर जनदीक से नजर रखी जा रही है। मृतक छात्र साहब सिंह के पिता भगवान सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीरी दी है, चार को पुलिस ने रात में हिरासत में ले लिया, इन से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र के किशोरी से प्रेम संबंध थे। जिसके चलते वह किशोरी से मिलने उसके घर गया था। दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि भरतिया के ग्रामीणों ने षणयंत्र के तहत घेर कर युवक को मारा है। उन्होंने किसी किशोरी के साथ किसी तरह के प्रेम संबंधों की जानकारी से भी इनकार किया।
वृंदावन कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज मलिक ने बताया, दोनों युवक किशोरी से मिलने गए थे। साहब सिंह के किशोरी से प्रेम सम्बन्ध बताए गए हैं। उनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया, दोनों की पिटाई की गई। वृंदावन पुलिस मामले की जांच में गहनता से जुटी है। दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी, दो क्षेत्राधिकारी, तीन इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक का शव भरतिया के एक मकान में मिला जबकि दूसरे युवक को ग्रामीणों ने पीटने के बाद बंधक बना लिया था।

सभी पहलुओं को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाही की जाएगीः एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने रात में ही घटना स्थल का दौरा किया। एसएपी ने कहा है कि थाना वृंदावन के गांव भरतिया से रात के समय सूचना प्राप्त हुई कि दो लोागों को पकड लिया गया है उनके साथ मारपीट हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची, जानकारी हुई कि साहब सिंह नामक व्यक्ति जो पास के परखम गांव का रहने वाला है चोटिल अवस्था में मौजूद है। उसे हास्पीटल में सिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई कि मृतक एक साथी के साथ भरतिया गांव की एक लडकी से मिलने उसके घर गया था। यहां लडकी के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया और मारपीट की गई। सात लोगों को नामजद किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को संज्ञान में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाही की जाएगी।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More