BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : रजत शिला में ब्रज के सभी लोगों की भावना और आस्था जुडी है : साध्वी ऋतंभरा

मथुरा। वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में साध्वी ऋतंभरा ने धर्म रक्षा संघ की ओर से निर्मित रजत शिला का पूजन विधि विधान से किया गया। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने कहा के ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला में ब्रज के सभी लोगों की भावना और आस्था जुड़ी हुई है,यह रजत शिला ब्रज और अयोध्या के बीच में भावनाओं के सेतु का निर्माण करेगी,उन्होंने कहा कि जिस राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए अनेकों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए आज वह शुभ दिन आ चुका है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश जी ने कहा कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी राम मंदिर आंदोलन की केंद्रीय भूमिका में थीं जिनकी ओजस्वी वाणी राम भक्तों और कार सेवकों में ऊर्जा का संचार कर देती थी।  ब्रज की रज से बनी इस रजत शिला का पूजन दीदी मां के कर कमलों से होने पर हम सभी बृजवासी गौरवान्वित हैं।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय  समन्वयक महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहाकि ब्रज के प्रत्येक स्थानों, मंदिर देवालय, कुंड सरोवरों, भगवान की सभी कीड़ा भूमि में जाकर वहां से जो रज एकत्रित की गई है वह पवित्र रजत शिला के अंदर  विराजमान होकर राम मंदिर की नींव में प्रथम शिला के रूप में स्थापित होगी।

यह हम सभी ब्रज वासियों के लिए आनंद का विषय है।धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि बहुत जल्द ही अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है,धर्म रक्षा संघ कुछ और महत्वपूर्ण महापुरुषों एवं ब्रज के प्रमुख मंदिरों में रजत शिला का पूजन कराने के बाद इस रजत शिला को अयोध्या में महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज को नींव में प्रथम शिला के रूप में स्थापित करने के लिए सौंप देगा।

धर्म रक्षा संघ के महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि अयोध्या पहुंचने की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं उन्होंने पधारे हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।रजत शिला पूजन में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिसोदिया,श्रीमती शारदा मिश्रा श्रीमती शशि शुक्ला गोस्वामी,श्रीमती नीलम गोस्वामी,गोपेश गोस्वामी, ब्रजकिशोर पचैरी,रविकांत गौतम आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More