BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

छह दिन चला धरना भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त

मथुरा। पुष्पान्जली उपवन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का छह दिन चला धरना प्रर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। बिजली पानी और सीवर जैसी समस्याओं को लेकर सोसाइटी के सदस्यों ने चार जुलाई से धरना शुरू किया था।

इससे पहले कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञान सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। समाधान नहीं होने पर सोसाइटी ने आंदोलन शुरू कर दिया। पुष्पांजलि उपवन रेजीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी भाजपा जिला कार्यालय के नजदीक है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंच कर सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी एवं सचिव डॉ. सतेन्द्र यादव से ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।

मधु शर्मा ने सोसाइटी को आश्वासन दिया कि वह खुद जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान सोनलाल तिवारी, महेश शर्मा,  इन्जीनियर जयवीर सिंह, हरिओम तिवारी, गजेन्दर यादव, अनिल भाटी, नीरज गोड़, पुनीत रावत, गिर्राज सिकरवार, प्रणत शर्मा, नेम सिंह, निरंजन सिंह, भोला पहलवान अजीत जैन आदि उपस्थीत रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More