देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृन्दावन में कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक मंच पर संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत मथुरा वृन्दावन विकास प्राधीकरण के उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
लखनऊ से पधारी अर्न्तराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त आकाशवाणी लखनऊ की लोक गायक कलाकार सुश्री कुसुम वर्मा ने ब्रज लोकगीत पर आधारित और अवधी भाषा में अपने गीतों को प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त जे एस आर मधुकर ने भजन गायन, और सूफी गायन प्रस्तुत किया।
वन्दना सिंह ने मयूर नृत्य और यमुना महारानी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अन्तिम प्रस्तुति अशोक कुमार शर्मा की रास लीला के साथ समापन किया हुआ। इस अवसर पर वृन्दावन शोध संस्थान के सतीश चन्द्र दीक्षित, एस.डी.एम. कान्ति शेखर सिंह, रजत शुक्ला, भाजपा नेता नवीन मित्तल, शैलेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम का संचालन ब्रज भूषण चतुर्वेदी ने किया।













Related Items
ब्रज के पारंपरिक लोकगीतों केे साथ दीनदयाल जन्मोत्सव मेलेेे का समापन
यूपी विधान परिषद में गूंजा कानून व्यवस्था और कोरोना का मुद्दा
अर्जुन रामपाल की धुनों पर थिरके जयपुराइट्स