BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में चल रहा है अवैध दवाओं का कारोबार

मथुरा। जनपद में अवैध दवाओं का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। लोगों में चर्चा इस बात को लेकर है कि बाहर से आने वाली टीमें यहां धडाधड कार्रवाही कर रही हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर विभाग को इस बात की भनक तक नहीं लग पाती है कि दवाओं को अवैध कारोबार इस स्तर पर चल रहा है। इस बार भी बाहर से आई टीम ने बडे स्तर पर छामामार कार्रवाही की और स्थानीय स्तर पर विभाग मूकदर्शक बना रहा। मथुरा में थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कुंड स्थित अजय फ्राइट कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आगरा से आई ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। गोविंद नगर क्षेत्र में अवैध दवा मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 फरवरी को चैमुहां के पास आझई में भी फूड फैक्टरी की आड़ में दवाओं का अवैध कारोबार पकड़ा गया था। यहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद की ड्रग विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मीनू शर्मा के नाम से चल रही अवैध दवा बनाने की फैक्टरी को पकड़कर 6 लोगों को हिरासत में भी लिया। वर्षों से चल रही इस फैक्टरी के बारे में मथुरा ड्रग विभाग को जानकारी तक नहीं हुई। टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है। दवाओं की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। दवाओं के बिल सहारनपुर, गोरखपुर और बनारस के लिए कटे थे, जबकि माल यहां से बरामद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान कोडीन सिरप की 4500 किलो लीटर पदार्थ नारकोटिक्स का बरामद हुआ है। जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दवाइयों के गलत डायवर्जन की जानकारी मिल रही थी। आगरा की ड्रग विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित कपिल, अजय सहित तीन ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर कार्रवाई की।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More