देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जाजनपट्टी-सौंख रोड़ स्थित खेत पर शौच करने गया युवक की मारपीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
थाना मगोर्रा के गांव नगला हमला निवासी राकेश (22वर्ष) पुत्र सोरन सिंह जाति जाटव अपने से सोमवार की सुबह जाजनपट्टी सौंख मार्ग स्थित एक कुआं पर नाहने गया। कुआं पर पहंुच कर अपने कपड़े और बाल्टी रखकर करीब तीन सौ मीटर दूरी पर शौच करने गया था। शौच करने गये युवक की खेत पर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर घटना को अंजाम दिया गया।
राकेश के काफी समय गुजर जाने के बाद जब राकेश कुआं से नहाकर घर नही लौटा तोे परिजनों ने उसकी खोजबीन करने लगे। दोपहर करीब 12 परिजनों को खेत पर पड़े राकेश के शव की जानकारी दी गई थी। सूचना पर एसपी देहात श्रीचंद और सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार मय पुलिसफोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। और युवक की हत्या की जानकारी में जुट गये।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के शरीर पर जगह-जगह जले के निशान औेर सिर में चोट के निशान है। प्रथम दृश्य हत्या करने का लग रहा है। मृतक के चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह रोजाना की तरह राकेश घर से कुएं पर नहाने और शौच करने के लिए गया था। बाद में राकेश की हत्या की सूचना मिली थी। राकेश की विगत 15 जून को शादी हुई थी। पुलिस कार्यवाही कर रही है।
इस बारे में सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार का कहना है कि शौच को गये दलित युवक का शव खेत पर मिला है। मृतक के शरीर पर जले और चोट के निशान है। प्रथम दृश्य में हत्या लग रही है। घटना की छानबीन की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
धर्मेंद्र के लिए क्यों खास है दिल्ली के 'गुज्जर' दोस्त से मिला तोहफा, एक्टर ने इंस्टा पोस्ट में बताया