BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रशासन की ओर से लागई गईं शर्तें पहले दिन ही बेअसर साबित हुईं

मथुरा। कान्हा की नगरी मंे कोरोना के मरीजों की संख्या 4.5 हजार के पार पहुंच गई है। कोरोना के नये मरीज मिलने की रफ्तार भी अभी उतनी कम नहीं हुई है कि लापरवाही को नजर अंदाज किया जा सके। कान्हा की नगरी में धार्मिक गतिविधियां भीडभाड के लिए अभी तक जिम्मेदार नहीं हैं।

चैरासी कोस परिक्रमा का पूरे एक महीने चलने के बाद समापन हो चुका है। बडी सख्या में कोविड-19 की गाइड लाइन को दरकिनार कर लोगांे ने परिक्रमा लगाई। परिक्रमार्थियों की सेवा में लगे स्थानीय लोगांे ने भी नियम कायदों को ताक पर रख कर व्यवस्थाओं को अंजाम दिया। नवरात्र शुरू हो चुके हैं। गांव देहात से लेकर कस्बों और शहर तक रामलीलााओं का मंचन शुरू होे गया है। जिला प्र्रशासन भीडभाड  के  साथ मंचन की अनुमति नहीं देे  रहा है लेकिन किसी आयोेजन को रोक भी नहीं रहा है।


कोरोना काल में सात माह के बाद वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट शनिवार को भक्तों के लिए खुल गए। पहले दिन ही आराध्य के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम ध्वस्त हो गए। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। कई लोग बिना मास्क के दिखे।  आठ बजे के बाद भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। हालांकि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार भक्तों को दर्शन कराने का दावा मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने किया है। 

 
कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे। अनलॉक-5 में शनिवार से मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। सुबह पांच बजे से ही भक्त मंदिर के बाहर कतार लगाकर अपने आराध्य की नयनाभिराम छवि के दर्शन के लिए लालियत दिखे। जैसे ही पट खुले ठाकुरजी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।


शुक्रवार की शाम श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन और पुलिस अधिकारी की बैठक हुई। बैठक में एसपी सिटी उदय शंकर मिश्र, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार, एसआई राजवीर सिंह मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि एक बार में पांच ही भक्तों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि पहले दिन सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।

यह गाइड लाइन तय हुई थी श्रद्धालुओं के लिए
-प्र्रतिदिन  400 श्रद्धालु ही कर सकेंगेे दर्शन
- फिलहाल  इसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- हर घंटे में मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। 
- श्रद्धालुओं का प्रवेश 3 नम्बर द्वार से, निकासी 4 नम्बर द्वार से होगा। 
- सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए अतिरिक्त पुलिस लगेगी।
- प्रातरू 8 बजे से 12 बजे तक, शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। 
- श्रीबांकेबिहारी मंदिर की वेबसाइट पर भक्तों को करना होगा रजिस्ट्रेशन। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More