BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : देशी शराब के ठेके की आड में चल रहा था धंधा

मथुरा। स्प्रिट में पानी और यूरिया मिलाया बस तैयार हो गई शराब। शौकीनों की मांग पर रंगीन शराब के लिए इस घोल में रंग मिलाते थे। यह धंधा जोरों से और लम्बे समय से चल रहा था। इससे पहले भी इस तरह के कई ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी है। शराब के नाम पर जहर बेचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने थाना हाइवे क्षेत्र के नौगांव से दबोचा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना हाइवे पीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक छोटा हाथी वाहन का मंडी चैराहे से पीछा किया। पीछा करते हुए पुलिस टीम थाना क्षेत्र के नौगांव तक पहुंची। छोटा हाथी गांव में घुसा और एक नौहरे में चला गया। यहां पुलिस टीम ने देखा कि एक छोटा हाथी अवैध शराब बनाने के लिये रैक्टीफाईड (स्प्रिट) के तीन ड्रम उतारकर गया है। पुलिस ने गेट के दरार में से झांककर देखा तो नोहरे के अन्दर तीन व्यक्ति ड्रम में से प्लास्टिक की बाल्टी में पाईप लगाकर रैक्टिफाईड (स्प्रिट) निकाल रहे थे और पास में रखे एक थैले मंे से एक व्यक्ति उसमें यूरिया मिला रहा था और एक व्यक्ति बाल्टी मंे से मग में भरकर पोलीथीन में भरकर पैकिंग कर रहा था। करीब 17.30 बजे टीम ने दबिश दी और महाराज सिंह पुत्र जगदीश, विष्णू पुत्र भगवान सिंह निवासीगण नौगांव तथा प्रेम शंकर पुत्र जगन्नाथ प्रसाद निवासी अलीपुर थाना जमुनापार को दबोच लिया। तीन ड्रम करीब 600 लीटर रैक्टिफाईड (स्प्रिट), 5 किलोग्राम यूरिया, एक पाईप करीब 5 फीट प्लास्टिक बरामद किये गये हैं।

मथुरा की फर्म करती थी स्प्रिट सप्लाई
प्रभारी निरीक्षक थाना हाइवे पीआर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभी तक यह सामने आया है कि रैक्टिफाईड (स्प्रिट) को लव कैरियर ट्रान्सपोर्ट मसानी से संजय कुमार निवासी वृन्दावन व रामकुमार शर्मा निवासी मथुरा से लेकर आते थे। स्प्रिट में पानी यूरिया मिलाते थे और रंगीन की मांग होने पर रंग मिला देता थे। पकडे गये अभियुक्त महाराज सिंह ने बताया कि उसका एक देशी शराब का ठेका कोसी खुर्द बस अड्डे के पास है। जिसपर इसी स्प्रिट से अवैध शराब तैयार करके बेचते थे। जिसके सम्बन्ध में थाना हाईवे पर मुकदमा पंजीकृज किया गया है। संजय और राजकुमार की गिरफ्तारी में पुलिस लगी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More