देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पंडित रमेश दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने को हास्यास्पद बताया गया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पंडित रमेश दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरावासियों से छल किया गया है।
पौराणिक दृष्टि से भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि संपूर्ण ब्रज तीर्थ स्थल घोषित होना। चाहिए, यदि सरकार ऐसा नहीं कर पाती है तो कम से कम श्री कृष्ण जन्मस्थान से पंचकोशी परिक्रमा सहित पौराणिक स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित दिया जाना चाहिए था उन्होंने कहा कि योगी एक संत हैं वह ब्रज की महिमा को समझ नहीं पाए।
ब्रज क्षेत्र प्रवक्ता सुधीर शुक्ला एवं ब्रज क्षेत्र संयोजक पं जगदीश सुपानिया ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किया है यह एक स्वांग रचा गया है महासभा ने तथाकथित ड्राई एरिया को सिरे से खारिज करती है इस अवसर पर दूरदराज से आए विप्र बंधुओं ने एकमत होकर आंदोलन करने की बात कही संचालन महामंत्री पं राजेश पाठक ने किया बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी रामबाबू शर्मा मेघ श्याम गौतम श्रीकांत बौहरे सुशील भट्ट महेश गौतम बृजेश शर्मा गली वाले एसपी सारस्वत कृष्ण मुरारी दीक्षित बालकृष्ण दीक्षित बालो पंडित पं बृजेश भारद्वाज आशीष मिश्रा महेंद्र दत्तचार्य चंद्रशेखर शर्मा राजनारायण गौड़ दिनेश चंद्र शुक्ला दिनेश शर्मा बृजमोहन दुबे अमरचंद पचौरी आदि उपस्थित थे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा टाटा टेक्नोलॉजीज
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल