BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मानपुर में तनाव, फौजदारी पर आमादा 17 लोग गिरफ्तार

मथुरा। चुनाव परिणाम आने के बाद चुनावी रंजिश की चिनगारी सुलग रही हैं। यह चिनगारी भडक न उठंे इसको लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रियता बनाए हुए है। संवेदनशील गांवों की लगातार टोह ली जा रही है। चैकीदार लगातार थाने को गांव के हालात और तनाव की सूचना दे रहे हैं।

बीट के सिपाही और डायल 112 की पुलिस भी गांवों में लगातार दौरा कर रही हैं। बरसाना पुलिस ने इसी अंदेशे में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस तरह के इनपुट मिल रहे थे कि हारे और जीते हुए प्रत्याशियों के परिजन फौजदारी पर आमादा हैं। सूचना पर गांव मानपुर पहुंची थाना बरसाना पुलिस को दोनों पक्ष फसाद पर आमादा मिले।

प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजाद पाल सिंह, चैकी प्रभारी हाथिया संजीव बालियान ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास कि लेकिन दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी उग्र होते चले गये। इसके बाद पुलिस ने रात के करीब साढे ग्यारह बजे दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत मंे ले लिया और थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि हिरासत मंे लिये गये सभी लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दे दी गई है कि माहौल बिगाडने का प्रयास किया तो गंभीर धाराओं में कडी कार्रवाही की जाएगी।  

इन्हें किया गया गिरफ्तार


गोपाल पुत्र राजेन्द्र सिंह, गोपाल पुत्र मंगल, राजीव पुत्र भगवान सिंह, पूरन पुत्र गुत्थी, सोनू पुत्र भगवान सिंह, पिंट पुत्र रामस्वरूप, गुड्डू पुत्र छोटे लाल, धर्मेन्द्र पुत्र सज्जन, सज्जन सिंह पुत्र बादाम सिंह, विष्णु कुमार पुत्र रमेशचंद्र, विजेन्द्र पुत्र चरतलाल निवासीगण गांव मानपुर, राजेन्द्र पुत्र रामप्रसाद निवासी स्वर्गवास थाना खंडाल जिला सवाई माधौपुर राजस्थान हाल निवासी ग्राम मानपुर थाना बरसाना, हरि सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी तेईया मौहल्ला थाना बरसाना, सतीश पुत्र रामप्रसाद निवासी तेईया मौहल्ला थाना बरसाना, कृष्णा पुत्र राजेश्वर निवासी टटिया मौहल्ला कस्बा बरसाना, दीनदयाल उर्फ दीना पुत्र मेघश्याम निवासी टटिया मौहल्ला बरसाना।


बिडावली मंे दो पक्षांे मंे संघर्ष


चुनाव परिणाम के बाद छाता क्षेत्र के गांव बिडावली मंे दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। करीब आधा दर्जन लोइ इस दौरान घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More