BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मैच में सौंख की टीम विजेता, बछगांव उपविजेता

सौंख। कस्बा के गढ़वाल स्टेडियम पर युवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण अंचल की टीमों ने प्रतिभाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा गु्रप के चेयरमैन प्रीतम सिंह ने फीता काटकर किया।

सौंख टीम ने मैच का टाॅस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच सौंख और बछगांव की टीमों के बीच खेला गया। मैच में युवा क्रिकेट क्लब विजेता बना। और मैच में मैन आॅफ दा मैच  80 रनों की शानदार पारी के साथ टीम कप्तान अमन रहे। उपकप्तान हर्ष चौधरी की 46 रनों से मैच 12.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

इस दौरान सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रोहिताश्व वर्मा ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश लंबरदार ने उप विजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार और समाजसेवी गुड्डू चौधरी ने तृतीय पुरस्कार टीमों को प्रदान किये। मैच में दुष्यंत और निक्कू ने अपने गेंदबाजी का अच्छा प्रदर्शन किया। एंपायार की भूमिका प्रवीण व बत्तन ने संयुक्त रूप से निभाई।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर हरेश चैधरी, सन्नी परिहार, चंद्रशेखर कुशवाह, मोनू कुंतल, विकास कुंतल, बबलू पिप्पल, जीतू सिंह,  आदि उपस्थित रहे ।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More