BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोनाः करीब छह महीने बाद लगा समाधान दिवस, पहुंची 58 शिकायत

मथुरा। कोरोना संकट में करीब छह महीने बाद समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुए समाधान दिवस में 58 शिकायतें मिलीं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने तहसील छाता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायत सुनते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समय निश्चित कर दिया जाये, साथ ही शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें 35 शिकायत राजस्व, 10 शिकायत पुलिस, 7 शिकायत राशन, 3 शिकायत ब्लाॅक एवं 3 शिकायत बिजली विभाग से संबंधित थी।
श्री मिश्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बेसिक शिक्षाधिकारी की उपस्थिति न होने पर उनका वेतन रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सरकार की प्राथमिकताओं में से एक कार्यक्रम है और प्रत्येक अधिकारी का कत्र्वेय है कि वह जनता की शिकायतों को सुनकर निस्तारण करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित नहीं होगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कृषि अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिये कि वह अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में पराली को न जलने दिया जाये। उन्होंने कहा कि जो किसान पराली को जलायेगा उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होेंने हाॅर्बेंस्टर मशीन के स्वामियों से कहा कि उन्ही मशीनों को धान काटने की अनुमति दी जायेगी, जो धान के अवशेष को खेत में ही जोत दे। उन्होंने कहा कि जो हार्बेस्टर खेत में नहीं जोतेंगे, उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ गौरव ग्रोवर, उप जिलाधिकारी छाता हनुमान प्रसाद मौर्य, सीओ छाता जगदीश कालीरमन, नायब तहसीलदार विवेकशील यादव, राखी शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More