BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लाॅकडाउन के उल्लंघन पर दुकानदार पर लगाया जुर्माना

मथुरा। 17 मई तक बढाये गये लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय होली गेट के मुकुंद पैलेस, रोशन गंज, छत्ता बाजार, चैक बाजार, घीया मंडी, भरतपुर गेट, डींग गेट, होली गेट सब्जी मंडी,पुराना व नया रोडवेज बस स्टैंड, कृष्णा नगर,भूतेश्वर चैराहा आदि इलाकों में कोविड-19 प्रोटोकॉल व लाक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे।

प्रातः आठ बजे शिकायत प्राप्त होने पर मुकुंद पैलेस में खुली मिली कपड़ा व जूते की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। स्थल पर बुलाकर चैकी इंचार्ज होली गेट को निर्देश दिए गए कि भविष्य में प्रतिबंधित बाजार नहीं खुलना चाहिए। रोशन गंज में कन्हैया एंड संस की कपड़े की दुकान खुली पाई गई तथा ग्राहक दुकान में मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर कन्हैया एंड सन्स को 5000 जुर्माना जमा कराकर छोड़ा गया तथा दुकान बंद करा दी गई।

आज बिना मास्क पहने मिले 52 लोगों के 1000 प्रति व्यक्ति की दर से चालान कटवाये गए। अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट लगाए सड़क पर फर्राटा भरते 142 वाहन चालकों के चालान कराए गए।

डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह प्रतिदिन 300 से ऊपर कोरोना केस मथुरा में निकलने के कारण समझदारी का परिचय दें तथा अनावश्यक रूप से सड़क पर न निकले। दो गज दूरी -मास्क बहुत जरूरीष् का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि वैश्विक महामारी कोरोना पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा है कि अगर प्रतिबंधित दुकाने अब खुली हुई मिली तो महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसके लिए प्रतिष्ठान स्वामी स्वयं उत्तरदाई होंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More