देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(गौरव सिसोदिया)। पशु तस्करों ने चैकिंग कर रही थाना शेरगढ पुलिस को देख कर ट्रक को पुलिस पार्टी पर चढाने का प्रयास किया और बैरियर को तोडकर भाग निकला। आगे जाम में फंसे ट्रक को पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 जिन्दा गौ वंश (बैल) मुक्त कराये हैं। पुलिस ने एक ट्रक, 22 रस्सी के टुकडे व दो छूरा इनके कब्जे से बरामद किये हैं। थानाध्यक्ष शेरगढ प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना शेरगढ पुलिस नियमित चैकिंग पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि पशु तस्कर गौ वंश को ट्रक में भरकर पंजाब से बिहार कटवाने के लिए ले जा रहे हैं जो नौहझील शेरगढ होते हुए ट्रक गुजरेगा। करीब साढे नौ बजे कोसी तिराहा पर बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू की गयी। बेरियर के नजदीक ट्रक को आता देख पुलिस ने रोकने प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक को पुलिस पार्टी पर चढाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मी तो बच गये लेकिन ट्रक चालक बैरियर को तोडते हुए भाग निगला। इसकी सूचना आगे दे दी गई। रोड पर जाम लगावा दिया, पीछा कर जाम में फंसे ट्रक को पकड लिया। पकडे ट्रक से 11 गौवंश (जिन्दा) मिले जिन्हे वृन्दावन गौशाला में सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध तालिब पुत्र अमीर अहमद निवासी मोहल्ला सराय गेट हजियानी थाना कोतवाली जनपद रामपुर तथा बिलाल पुत्र मुबीन निवासी मोहल्ला हातिम सराय थाना नखासा जिला सम्भल के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है ।
850 ग्राम एप्रालोजम के साथ पकडा
मथुरा। थाना कोसीकला पुलिस ने 850 ग्राम नशीले पदार्थ एप्राजोलम के साथ नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी नीयर डिग्री कालेज नदगाव रोड कस्बा थाना कोसीकला को करीब आठ बजे तालाब शाही से गिरफ्तार किया है।
रात को की चोरी, दिन में दबोचा चोर
प्रभारी निरीक्षक हाईवे सधुवन राम गौतम ने बताया कि बुधवार को करीब दस बजे सतोहा मे नंगला बोहरा की ओर जाने वाले रास्ते के सामने से सोनू पुत्र केशव सिंह निवासी सतोहा थाना हाइवे को गिरफ्तार किया। इसके के कब्जे से एक जोडी पायल सफेद धातु, पांच अगुठी पीली धातु, एक अगुठी सफेद, धातु चार जोडी बिछवे सफेद धातु तथा एक नाक की नथ पीली धातु, कपडे साडी आदि चोरी का सामान बरामद हुआ। इसने यह चोरी मंगलवार की रात को की थी।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन