BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

थाना मगोर्रा में समाधान दिवस का आयोजन

सौंख। जिला प्रशासन के आदेश पर कोरोना माहामारी को लेकर हुए लाॅकडाउन के बाद पहली बार थाना मगोर्रा में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेंत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र आये।


शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर लाॅकडाउन के बाद पहली बार थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस का शुभारंभ एसडीएम राहुल यादव ने किया। थाना परिसर में सुबह से ही फारियादी आने लगे और अपनी-अपनी समस्याओं से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने खेत की माप, चकरोड़ व नाली आदि की पांच शिकायत दर्ज कराई गई। और लोगों को अधिकारियों द्वारा समस्याओं को जल्द समाधान करने की बात कही। उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि समाधान दिवस में किसानों से जुड़ी खेत पैमाइस विवाद की शिकायतंे आयी है। जिनकों मौके पर पहुंच कर सत्यापन किया जायेगा। और जल्द ही समाधान करा दिया जायेगा। इस मौके पर सीओ जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शशिशेखर शर्मा, राजस्व निरीक्षक माहेन सिंह, लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, हरप्रसाद, प्रमोद दीक्षित, कमलेश, विजेंद्र सिंह, जगन्नाथ भारद्धज, सरेंद्र सिंघल, वेद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More