देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गिरिराज महाराज की शिलाओं की बिक्री के लिए आॅनलाइन विज्ञापन जारी किये जाने का मुद्दा अब विवाद में तब्दील होता जा रहा है। आॅनलाइन शिला बेचे जाने का विज्ञापन जारी होने के बाद ब्रज के साधु संत इस प्रक्रिया के विरोध में आ गया हैं।
सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन ने एक बार फिर करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। संत एवं ब्रजवासियों ने गोवर्धन थाने पहुंच कर कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। ब्रजवासियों ने बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रविवार सुबह स्थानीय व राजनीतिक लोग गोवर्धन थाने पहुंच गए और थाने का पहुंचे और ऑन लाइन गिरिराज महाराज को बेचने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। लोगोें ने थाने के सामने जमकर नारेवाजी करते हुए इंडिया मार्ट कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई और कडा विरोध दर्ज कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गिरिराज महाराज की आन लाॅइन शिला बेचे जाने की प्रक्रिया का वह पुरजोर विरोध करेंगे और ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
ब्रज के प्रमुख संत राजाबाबा ने कहाकि है कि गिरिराज महाराज की आॅनलाइन शिलाएं नहीं बेचने देंगे। पंडित अमित भारद्वाज ने कहाकि यह बर्दास्त किया जाने योग्य कृत्य नहीं हैं। यह सनातन धर्म का अपमान है। भागवत कथा आयोजन समिति की बैठक गिरिराज महाराज मंदि र डीग गेट पर हुई, जिसमें युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।













Related Items
ब्रज रज उत्सव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा
श्री किशोरी जी के प्राकट्योत्सव के उल्लास में डूबा ब्रज