देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की परेशानियां और बढ गई है। वरिष्ठ वकील राम जठमलानी ने केजरीवाल के मानहानि से जुडे मुकदमे लडने से मना कर दिया है। साथ ही जेठमलानी ने केजरीवाल से अपनी फीस के बकाया 2 करोड रुपए भी मांगे हैं। टाइम्स आफ इंङ्क्षडया की रिपोर्ट के अनुसार रामजेठमलानी ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकी केजरीवाल ने की ओर से राम जेठमलानी को जेटली के खिलाफ कोर्ट में अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के कथित निर्देश देने से इंकार कर दिया गया।
वहीं जेठमलानी ने केजरीवाल को इस संबंध में खत भी लिखा है। खत में जेठमलानी ने आरोप लगाए हैं कि निजी बैठकों में वह जेटली के खिलाफ और भी ज्यादा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।
क्या है मामला:
ज्ञातव्य है कि 17 जुलाई को मानहानि केस की सुनवाई के दौरान रामजेठमलानी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपराधी कहा था। इस पर जेटली ने रामजेठमलानी को पूछा कि क्या उन्होंने इन शब्दों का इस्तेमाल मुवक्किल के निर्देश पर किया है। इस पर रामजेठमलानी ने कहा कि हां, उन्होंने ऐसा मुवक्किल के निर्देश पर किया है। इसके बाद अरूण जेटली ने एक और 10 करोड के मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। इस पर केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई निर्देश अपने वकील को नहीं दिया था। अब जेठमलानी ने केजरीवाल के मानहानि केस लडने से इंकार कर दिया है और उनसे अपनी बकाया फीस के पैसे मांगे हैं। हांलांकि इस मामले में दिल्ली सीएम कार्यालस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा