BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्पाॅसेंटर की आड़ में चल रहा था सैक्स रेकेट

मथुरा। धर्म नगरी में स्पाॅ सेंटर की आड में सैक्स रेकेट चल रहा था। कई दिन की रेके के बाद थाना सदर और थाना हाइवे की पुलिस ने सीओ सिटी वरूण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाही करते हुए स्पाॅसेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से स्पाॅ संेटर संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें दो युवतियां भी सामिल हैं। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में स्पाॅ संेंटर संचालक के अलावा एक उसका साथा तथा एक ग्राहक बताया गया है।


सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर क्षेत्र में हाइवे स्थित मोती मंजिल काॅप्लेक्स है। थाना हाइवे और थाना सदर बाजर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संचालक सहित दो युवक, दो युवतियों पकड़ लिया, जबकि सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।

कुछ देर तक पुलिस वहीं उनसे पूछताछ करती रही। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा है। पकड़े गए युवकों में स्पा सेंटर संचालक आशु निवासी पलवल (हरियाणा) के अलावा महावन निवासी भरत सिंह और कोसीकलां निवासी ओमप्रकाश शामिल हैं। सभी के खिलाफ सीओ सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियां और स्पा सेंटर के संचालक सहित तीन युवकों को पकड़ा है।


कोतवाली पुलिस की कार्रवाई की जैसे ही युवक-युवतियों के परिजनों को सूचना मिली तो वे कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के समक्ष विनती करने लगे। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की एक युवती का पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बेटी तो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में नौकरी करने जाती थी।

वो दोषी नहीं है और न ही उसका इस मामले से कोई लेना-देना है। आप उसे गलत पकड़ कर लाए हैं। मोती मंजिल में पिछले तीन महीने से स्पाॅसेंटर की गतिविधियों को लेकर लोगों को शक था। पुलिस को लगातार इस की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने कई दिन की रेकी के बाद सोमवार को छापा मारा। धर्म नगरी में सैक्स के कारोबार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले धौलीप्याउ क्षेत्र में भी एक होटल में इसी तरह का मामला सामने आया था।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More