BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ढाबा संचालक चला रहा था सैक्स रैकेट

मथुरा। हाईवे स्थित ढाबों पर होने वाली अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस अनजान नहीं है। कई बार इन ढाबों पर पुलिस ने कार्रवाही की है। बुधवार को हाईवे स्थित एक और ढाबे के काले कारनामे का भंडाफोड हो गया। कोसीकला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट स्थित जगन्नाथ पैलेस पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाही की। सीओ छाता के नेतृत्व में चली इस कार्यवाही में पुलिस ने चार युवक और पांच युवतियों को ढाबे से गिरफ्तार किया है।

ढाबे पर अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाही से वहां हडकंप मच गया। जब कमरों की तलाशी ली गई तो कमारों के अंदर का नजारा देख कर पुलिस भी चकित रह गई। पकडे गये युवक और युवतियां हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। पकडी गईं युवतियां हरियाणा के होडल, और यूपी के हाथरस तथा आगरा जनपदों की रहने वाली हैं। जबकि पकडे गये युवकों में दो छाता, दो कोसीकला तथा एक होडल का रहने वाला है। इस दौरान ढाबा संचालक भागने में सफल रहा।

यहां पिछले कई महीने से सैक्स रैकेट चल चल रहा था। माना जा रहा है कि ढाबा संचालक को कार्रवाही सूचना मिल गई थी लेकिन उसे इतना समय नहीं मिला कि वह ढाबे पर मौजूद लोगों को सतर्क कर वहां से हटा पता। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस सूत्रों ने ही ढाबा संचालक को सूचना दी, जिससे वह भाग खडा हुआ। पुलिस ने ढाबे से आपत्तिजनक वस्तुएं और शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। सभी कपडे गये लोगों को पुलिस कोसीकलां थाने पर ले आई जहां आवश्यक कार्रवाही की जा रही थी। पकडे गये लोगों के खिलाफ कार्रवाही कर पुलिस इस कारोबार से जुडे अन्य लोगों की जानकारी में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबे पर अवैध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ढाबे पर छापा मारा गया। 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछतार कर रही है। ढाबा संचालक फरार है उसकी तलाश जारी है

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More