BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

भट्टा संचालक का परिजन ही बन गया मजदूरों के लिए डाक्टर, तीन की मौत

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में भट्टा संचालक का परिजन ही बीमार हुए मजदूरों के लिए डाक्टर बन गया। इंजेक्शन लगाने के बाद तीन मजदूरों की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ मृतक मजूदर की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले जहरीली शराब से मौत होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद दावा लेने से मौत की बात सामने आई। पुलिस अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया था।
भीम की पत्नी रूपवती की तहरीर के आधार पर भट्टा स्वामी के परिजन चंद्रशेखर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंे हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। तीनों शवों को विसरा सुरक्षित किया गया है जिसे जांच के लिए लैब भेज जाएगा। आरोप है कि तबियत खराब होने पर इन्हें इंजेक्शन लगाया था जिससे तीनों की तबियत बिगड गई और मौत हो गई। मृतकों में भीम पुत्र शरबत बाबरी उम्र 35 वर्ष, .राजकुमार पुत्र शरबत बाबरी उम्र 32 वर्ष तथा रूपचंद पुत्र सुरेंद्र बाबरी उम्र 30 वर्ष हैं। भीम तथा राजकुमार सगे भाई हैं जबकि रूपचंद भीम और राजुकमार का साला था। तीनों मजदूर मलकरा थाना कतरास, जिला धनबाद (झारखंड) के रहने वाले थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More