देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए महामारी के विनाश हेतु अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत ने इस महामारी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कोरोना वायरस को समाप्त करने का संकल्प लिया है। प्रांतीय योजना अनुसार आज सार्वजनिक स्थानों पर शाखाओं का अवकाश रहा तथा परिवार शाखाओं का आयोजन किया गया , जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने अपने परिवार में परिवार शाखा लगाकर योग ,व्यायाम ,प्राणायाम आदि कार्यक्रम करते हुए ध्वज लगाकर संघ प्रार्थना की । तत्पश्चात अपने संपूर्ण आवास को सेनीटाइज करते हुए स्वच्छ किया। वातावरण को शुद्ध करने के लिए स्नान करने के बाद प्रातः नौ बजे स्वयंसेवकों ने अपने परिवार के साथ अपने अपने घरों में हवन एवं यज्ञ के कार्यक्रम आयोजित करते हुए मंत्रों का जाप किया। जलपान के पश्चात परिवार बैठक में भारतीय खानपान एवं जीव जंतुओं के सम्मान की हिंदू परंपराओं पर चर्चा की गई। तत्पश्चात प्रातः 11 बजे से परिवार की महिलाओं के साथ भोजन निर्माण में सहयोग देते हुए सपरिवार भोजन कर विश्राम किया गया । दोपहर तीन बजे चाय एवं जलपान के पश्चात 3ः45 बजे से परिवारों में हवन पूजन के महत्व तथा हिंदू धर्म की वैज्ञानिकता पर चर्चा की गई। सायंकाल पांच सभी स्वयंसेवकों ने अपने अपने मकानों की छतों से एवं दरवाजों खिड़कियों से प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुसार घंटे, घड़ियाल, शंख, थाली, कटोर, चम्मच आदि बजाकर शंखनाद व विशेष ध्वनि की गई। सायं काल छह बजे से परिवारों में भजन कीर्तन एवं भगवत ध्यान का आयोजन कर राष्ट्र,धर्म,समाज,पर चर्चा हुई। तत्पश्चात रात्रि भोजन के बाद 10 बजे कल्याण मंत्र के साथ शयन किया गया। संघ के सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने कहां की जब जब देश पर कोई आपदा रही है तब तब स्वयंसेवकों ने उसमें यथासंभव सहयोग किया है। इस महामारी के खिलाफ भी संघ के कार्यकर्ता पूर्णतया सरकार के आदेशों का पालन करते हुए समाज के सहयोग हेतु तत्पर हैं, इस निमित्त जागरूकता से लेकर समाज सहयोग तक जो भी यथा संभव होगा, संघ कार्यकर्ता वह सब करेंगे।
मंदिरों पर हुआ शंखनाद, बजे घंटा घडियाल
प्रियकांत जू मंदिर पर जनता कर्फ्यू के दौरान सांय पांच बजे शंख और घंटा बजाकर, कोरोना वायरस से लड़ने की प्रतिबद्धता जताई गई। सेवायत पुजारियों ने चिकित्सा कर्मियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों और आवश्यक सेवा कार्यों में लगे सेवा कर्मियों को नमन किया ।
देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने परिवार जनों के साथ ने आवास पर शंख बजाकर जनता कर्फ्यू के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं समस्त देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे विषम परिस्थितियों में दूसरों की सेवा में लगे हुए डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, मीडियाकर्मी एवम् सभी सामाजिक कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं । हमें घरों में रहकर ही उनका सहयोग करना चाहिए । आगे आने वाले दिनों में भी स्वछता और सावधानी रखनी है । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ज्यादा जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
आंनद धाम कॉलोनी में सभी कॉलोनीवासियों ने पांच बजे घर के सामने या बालकनी में पांच मिनट तक ताली, थाली, घंटी बजाकर आभार व्यक्त किया।













Related Items
पीएम मोदी ने आरएसएस के संस्थापकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा, 'हमें राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है'
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा