BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कृषि बिल की प्रति के नाम पर संकेतात्मक जला रहे रफ कापी के पन्ने

मथुरा। किसान आंदोलन चर्चा के सहारे परवान चढ रहा है। किसान कृषि कानूनों पर विरोध दर्ज कराने के लिए बिल की प्रतियों के नाम पर बच्चों की रफ और कोरी काॅपी के पन्ने जला रहे हैं। ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। किसानों में सांसद हेमा मालिनी के बायन को लेकर भी नाराजगी है। ज्ञात रहे कि सांसद हेमा मालिनी से मथुरा पहुंचने पर बुधवार को कहा था कि किसानों को नहीं पता कि बिल में क्या अच्छा और क्या बुरा है, वह किसी के कहने पर ऐसा कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने कहा है कि किसानांे पर सांसद हेमा मालिनी ने जो बयान दिया है, वह उसका खंडन करें। यह किसानों का अपमान है।  जैसे जैसे समय बीत रहा है किसानों के बीच इस आंदोलन को लेकर चर्चा भी बढ रही है। चैपाल पर किसान इस आंदोलन की चर्चा कर रहे हैं। अलाव के सहारे बैठे लोग भी आप को गांव गांव इस पर बात करते मिल जाएंगे। इस चर्चा में कृषि कानूनों के अच्छे अथवा बुरे होने पर बात कम कर रहे हैं किसान, इसकी वजह कानूनों की ठीक से जानकारी नहीं होना भी है। सर्द रातों में दिल्ली बार्डर पर जमे किसानों के प्रति सहानभूति इस आंदोलन से किसानों को जोड रही है। ज्यादा कुछ नहीं करने की स्थिति में किसान अपने गांव की पगडंडियों और सकडों पर सामूहिकरूप से ट्रैक्टर लेकर निकल पडते हैं। किसान कहते हैं कि हम और क्या कर सकते हैं। हम बार्डर पर जमे अपने लोगों के साथ है यह दिखाना चाहते हैं। गांव कारब निवासी प्रथ्वी सिंह कहते हैं विरोध तो विरोध है। वह दिल्ली जाकर किया जाये या अपने गांव में, सरकार को गूंज सुनाई देनी चाहिए। शुक्रवार को अडींग में कच्ची पगडंडी पर गांव के किसान ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए निकल पडे। रैली में शामिल लोगों का कहना था कि हम किसान हैं इस नाते हमारा फर्ज है कि हम भी अपनी ओर से कुछ करें। कृषि बिल के विरोध में राधाकुंड से किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च करते हुए सैकड़ों किसान सुरभि गोशाला बाईपास मार्ग होते हुए गिरिराज परिक्रमा में नारेबाजी करते हुए गोवर्धन पहुंचे। गांव गांव कृषि बिल की प्रतियां जलाने के नाम पर कोरी कापी के पन्ने किसान जला रहे हैं। स मौके पर उदवीर सरपंच, दयाराम, राजकुमार, रणवीर सिंह, राजवीर सिंह, सुनील सिंह, महेश चैधरी, हरवीर सिंह, सुरेश पाल, सुमित चैधरी आदि उपस्थित थे। इस मौके भाकियू भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार, तहसील अध्यक्ष यशपाल सैनी, भगवान सिंह सैनी,कन्हैया ठाकुर, मोहन बघेल, यादराम सैनी, प्रताप सैनी, ऋषि यादव, सोनू चैधरी, बग्गा सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दिलीप कौशिक सहित सैकड़ों से अधिक किसान मौजूद रहे.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More