देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार अनुमानों को पीछे छोडते हुए जनवरी-मार्च तिमाही के लाभ में 12.8 फीसदी की बढोतरी दर्ज की है। तेल-गैस तथा टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने कहा कि उच्च रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल मार्जिन के चलते मार्च तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 8151 करोड रूपये की यह बढोतरी दर्ज की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 11 रूपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,167 करोड रूपये रहा था। वहीं 2016-17 पूर्ण वित्त वर्ष में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 29,901 करोड रूपये कमाया। यह सालाना मुनाफा बीते वित्त वर्ष की तुलना में 18.8 प्रतिशत अधिक है। आलोच्य तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रति बैरल 11.5 डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन मिला।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो ने इसके ग्राहकों की संख्या में लगातार बढोतरी जारी है। 31 मार्च, 2017 तक इसके ग्राहकों की संख्या 10.89 करोड पर पहुंच गई। 5 सितंबर, 2016 को जियो की सेवा शुरू होने के बाद से यह दुनिया में सबसे तेज गति से बढने वाली कंपनी बन गई है। जियो ने सिर्फ 83 दिनों में 5 करोड ग्राहकों का आंकडा छू लिया था और 170 दिनों में इसके 10 करो़ड कस्टमर्स बन गए थे। इस तरह इसके रोजाना औसतन छह लाख यूजर जुडे। मुकेश अंबानी ने कंपनी के नतीजों पर कहा कि हम नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना अब तक का सर्वाधिक सालाना मुनाफा कमाया है। चालू परियोजनाओं के दम पर हमारा पोर्टफोलियो और मजबूत बनेगा और लंबी अवधि में हमारे मुनाफे में और वृद्धि होगी।
फ्री में इंटरनेट देने वाली रिलायंस जियो को घाटा...
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली नई दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध घाटा अक्तूबर-मार्च अवधि में 22:5 करोड़ रुपये रहा है। यह ऐसा समय रहा है जब कंपनी ने कोई आय नहीं कि बल्कि लगातार ग्राहकों को प्रोत्साहन स्वरूप दो पेशकश की।
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध घाटा 7:46 करोड़ रुपये था। उल्लेखनीय है कि जियो ने सितंबर 2016 में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।
जियो हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैर-सूचीबद्ध इकाई है ऐसे में उसे अपनी तिमाही परिणाम घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरे वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का शुद्ध घाटा 31:37 करोड़ रुपये रहा है जो वित्त वर्ष 2015-16 में 15:71 करोड़ रुपये था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले 15 वनडे मैच, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?
मिचेल सैंटनर ने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट के डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी की