देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राष्ट्रीय लोकराज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज चैधरी ने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय नेता श्री राकेश टिकैत से मिलकर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के डेथ वारंट हैं और किसानों के विरुद्ध षड्यंत्र हैं। इन तीनों कृषि कानून के लागू हो जाने पर किसान पूरी तरह पूंजीपति देशी एवं विदेशी पूंजीपतियों के मातहत हो जाएगा। ऐसे में यह आवश्यक है कि इन तीनों काले कानूनों को तत्काल सरकार रद्द करे एवं एमएसपी की गारंटी का कानून किसान हित में बनाये। साथ ही उन्होंने कहा किसान देश को पालने का काम करता है किसान के विरुद्ध आतंकवादी, देशद्रोही, पाकिस्तानी जैसे शब्दों का प्रयोग कतई ही नहीं किया जाना चाहिए। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा देश का हर तबका मजबूत होगा। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुल शर्मा, कवीन्द्र यादव, दिनेश राजपूत आदि साथ रहे।













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा