देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। रेल संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पैसेंजर ट्रेनों को चलाने व रेल के निजीकरण के खिलाफ मथुरा जंक्शन पर दो दिवसीय धरना देने के लिए सतना रीवा कटनी छिंदवाडा दमोह उमरिया शहडोल से आये कार्यकर्ता मथुरा रेलवे स्टेशन से कलक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक व अध्यक्ष ईश्वरचंद्र त्रिपाठी इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। रेल संघर्ष मोर्चा के द्वारा पैसेंजर्स के द्वारा पैसेंजर्स गाडियों को जल्द चलाने, रेल के निजीकरण को रोकने व रेल की संपत्ति को बेचने के खिलाफ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर दो दिवसीय धरना दिए जाने की सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने अनुमति नहीं दी। रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक ईश्वरचंद त्रिपाठी का कहना है कि स्टेशन प्रबंधक, थाना प्रभारी से लेकर कोतवाली तक के कई चक्कर लगाने के बाद भी कहीं से कोई संतुष्टिपूर्ण जबाव नहीं मिला।













Related Items
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित
चुनाव आयुक्तों का चयन पीएम,विपक्ष के नेता व देश के CJI की समिति करेगी -सुप्रीम कोर्ट
15 साल के संघर्ष के बाद बनी सडक, एक महीने में उखडी