BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : डांस कंपटीशन के फाइनल मुकाबले में राधिका, लिप्टा, कृतज्ञ बने विजेता

मथुरा। सामाजिक संस्था ‘सारथी’ परिवार द्वारा आयोजित डांस कंपटीशन 2019 के फाइनल मुकाबले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जमकर जलवा बिखेरा। जिसमें सुपर सीनियर, सीनियर एवं जूनियर वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कला, साहित्य संस्कृति एवं शिक्षा के लिये समर्पित सामाजिक संस्था सारथी परिवार द्वारा नेशनल चैम्बर भवन मथुरा में डांस कंपटीशन आयोजित किया गया। जिमसें सौ से भी अधिक नन्हे-मुन्हें एवं युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसका शुभारम्भ डांस कम्पटीशन की विगत साल की जूनियर विजेता नन्हीं बालिका जया शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलन कर किया। डांस कंपटीशन 2019 के सुपर सीनियर वर्ग में राधिका दीक्षित प्रथम, पीयूष दारून एवं हर्ष गोस्वामी द्वितीय, आकाश राजपूत तृतीय, सीनियर वर्ग में लिप्टा शर्मा प्रथम, लोकेश द्वितीय, सचिन शर्मा तृतीय एवं जूनियर वर्ग में कृतज्ञ प्रथम, तुषा भरंगर द्वितीय, अनादि तृतीय विजेता घोषित कर उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा गरिमा, आसिफ, मुस्कान शर्मा, दीप यादव, विष्ण शर्मा, साक्षी शर्मा (सीनियर वर्ग), सूरज नागर, मुस्कान बंसल, हर्षित, अनन्या, सोनिया खण्डेलवाल, विसाखा (सुपर सीनियर वर्ग) प्रगति श्री, रिया बिन्दल, चिंकी वर्मा, नव्या, स्नेहा शर्मा, कृतिका गर्ग (जूनियर वर्ग) की फाइनल मुकाबले में नृत्य प्रस्तुति सराहनीय रही। डांस कंपटीशन के निर्णायक मण्डल में वन्दना तेलंग, भोजपुरी गायिका आभा द्विवेदी, पूनम सिंह, एकता जैन आगरा, कुलदीप शास्त्री प्रमुख रूप से रहे। संस्था के अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव मफतलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश चन्द्र गर्ग, मीडिया प्रभारी जगदीश समन्दर के अलावा सन्नी खण्डेलवाल, श्याम सुन्दर पालीवाल, प्रो. इन्दिरा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,  जगदीश अग्रवाल, आकाश राघव, वन्दना सक्सैना आदि ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र पटका पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक गोस्वामीएवं विकास शर्मा ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत सचिव मफतलाल अग्रवाल ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More