BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एमएसपी पर तीन महीने खरीद करेंगे क्रय केन्द्र

मथुरा। एक अप्रैल से जनपद में क्रय केन्द्रों पर गैहूं की शुरू हो गई है। इस बार जनपद से कितने गैहूं की खरीद होगी। इसके लिए समय सीमा तय कर दी गई है लेकिन क्रय केन्द्र कितने गैहूं की खरीद करेंगे यह लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया।

किसानों को अपनी गैहूं की फसल को क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर बेचने के लिए बहुत कुछ अलग करना होगा। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।


कृषि उत्पादन मंडी समिति में गेहूं की फसल की खरीददारी को लेकर मंडी प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। किसान भी मंडी समिति में अपने खेतों में हुए पैदावार को बेचने के लिए आने लगे हैं। कोसीकलां मंडी समिति ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीस क्रय केन्द्र खोले हैं।

इनमें चार क्रय केन्द्र मंडी परिसर में हैं और 16 मंडी समिति से बाहर हैं। मंडी समिति के सचिव उमेश कुमार ने बताया कि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी है। जिससे समय से किसानों की फसल को खरीदा जा सके।

मंडी सचिव के मुताबिक कोसी कृषि उत्पादन मंडी में 2 पीसीयू, 1 पीड़ीएफ और एक भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र खोले गए है। जिन्हें 1 अप्रेल को कुर्सी, मेज, चलना गुड़िया और इलेक्ट्रॉनिक कांटे उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे किसानों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। शासन के अनुसार खरीद की समय सीमा 1 अप्रेल से 30 जून निर्धारित की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More