देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोकुल नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार नगर पंचायत ने विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। अगर प्रस्ताव मूलरूप में बिना परिवर्तन के पास हो जाता है तो दर्जनभर कालोनियां नगर पंचायत गोकुल मंे सामिल हो जाएंगी। पिछले एक साल से इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
चेेयरमैन गोकुल संजय दीक्षित ने बताया कि 15वें वित्त की बैठक में जिलाधिकारी के सामाने नगर पंचायत गोकुल का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। एक वर्ष से यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पडा हुआ है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि इस प्रस्ताव पर तीव्रगति से कार्रवाही हो। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सरोज के साथ मिल कर चेयरमैन इस कावायद को पूरा करान में जुट हैं। संजय दीक्षित के मुताबिक गोकुल के गांधीपुरा, बल्लभगढ, रमण बिहारी काॅलोनी, रसखान समाधि, गोपुआ वाले हनुमानजी, सत्यनारायण, रामलीला मैदान, हरियल टीला, पूतना कुण्ड, श्रीकृष्ण इंटर कालेज के सामने की काॅलोनी, गोशाला से गोकुल बैराज तक का क्षेत्र नगर पंचायत गोकुल का हिस्सा हांेगे। इससे गोकुल नगर पंचायत की सीमा बढ जायेगी और नगर पंचायत इन क्षत्रों मंे विकास कार्य करा सकेगी। गांधीपुरा, रमण बिहारी काॅलोनी, गणेशपुरम, श्रीजी काॅलोनी, श्रीकृष्ण इंटर कालेेज के सामने बनीं सभी काॅलोनियां सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत गोकुल में जुड जाएंगी। संजय दीक्षित ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से मांग की है कि उनके प्रस्ताव को जल्द ही शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाये। इन काॅलोनियों क निवासियों की भी इच्छा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण के गांव का हिस्सा बन कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर सकें।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
नीति आयोग की बैठक में वित्त राज्य मंत्री को भेजने का ममता का प्रस्ताव खारिज