BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अधिकमास के लिए प्रशासन करे उचित व्यवस्थाएं

मथुरा। वृंदावन विकास फाउंडेशन द्वारा एक आवश्यक बैठक सनातन संस्कार धाम आनंद वाटिका वृंदावन में आयोजित की गई। जिसमें प्रशासन से अधिक मास में होने वाले धार्मिक कार्यों में श्रद्धालुओं को अव्यवस्था का सामना ना करना पड़े इसके लिए अनेक मांगे की रखी गईं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि सबसे अधिक पुरुषोत्तम मास में श्रद्धालुओं द्वारा दिन और रात में वृंदावन की परिक्रमा लगाई जाती है। अधिक मास के लिए प्रशासन उचित व्यवस्थाएं करे। जिस परिक्रमा मार्ग में समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है तथा अनेकों जगह सड़क मैं गड्ढे हो गए है तो प्रशासन अति शीघ्र समुचित प्रकाश की व्यवस्था करें एवं  परिक्रमा मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाएं एवं मथुरा वृंदावन मार्ग जो इस समय पूरी तरह से अवरुद्ध है इस परिस्थिति में मथुरा से वृंदावन का आवागमन लगभग रुका हुआ  है बाहर से आने वाले यात्री किस प्रकार से वृंदावन आ सकेगा इस के लिए मथुरा वृंदावन मार्ग को पुरुषोत्तम मास के पूर्व ही जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए फाउंडेशन के महामंत्री आलोक बंसल ने कहा कि जिस प्रकार से शहर में विकास कार्य कछुए की गति से चल रहे हैं सड़कें खुदी पड़ी हैं जगह-जगह विद्युत तार खुले पड़े हैं यह कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं इन सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाए फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में  स्थानीय एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण महामारी से सुरक्षा देने हेतु परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर के आसपास समुचित व्यवस्था की जाए परिक्रमा मार्ग में पेयजल सुलभ शौचालय सफाई एवं कीटनाशक का छिड़काव किया जाए इस अवसर पर जितेंद्र सिंह राणा पुनीत कौशिक गौरव शर्मा श्याम सुंदर शास्त्री राम जी शास्त्री जितेंद्र पप्पू रवि शास्त्री उपेंद्र तिवारी सिद्धार्थ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More