BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को सौंपी वर्चुअल चाबी

मथुरा। जनपद में 2024 तक हर व्यक्ति के पास अपना मकान होगा। यह सपना साकार होगा प्रधान मंत्री आवास योजना के माध्यम से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मथुरा समेत समस्त प्रदेश में चल रही आवास योजना के लाभार्थियों को वर्चुअल चाबी सौंपी।


इस अवसर पर जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वेटनरी विश्वविद्यालय के किसान भवन के सभागार में बुलाया गया। सभी को वर्चुअल चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री का संबोधन लाभार्थियों ने सुना। इस मौके पर नगर आयुक्त अनुनय झा व डूडा अधिकारी रमेश कौशिक तथा नगर पालिका के उप सभापति राधाकृष्ण पाठक आदि उपस्थित थे।


नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समस्त गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। जनपद में 2024 तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसके पास खुद का आवास न होगा। मथुरा जनपद में पात्र व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। इस योजना को जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में राधाकुंड में बंगाली समाज के लोगों के लिए बनाए गए इंदिरा आवास की रिपोर्ट भी डिस्प्ले की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More