BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : नियम विरुद्ध रोडवेज बसों में बज रहे प्रेशर हॉर्न

मथुरा। वाहनों में प्रेशर हाॅर्न का उपयोग प्रतिबंधित है, इसके बावजूद रोडवेज की बसों में धडल्ले से प्रेशर हाॅर्न का उपयोग किया जा रहा है। बसों से प्रेशर हाॅर्न को हटाये जाने के पूर्व में भी निर्देश जारी किये जा चुके हैं, जिन पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाही नहीं की गई थी। एक बार फिर सख्ती दिखाई गयी है। इस बार मथुरा डिपो की बसों से प्रेशर हार्न हटवाए जा रहे हैं।  


गुरूवार को बीस बसों की चैकिंग की गई जिनमें से 12 बसों में तो हाॅर्न थे ही नहीं, जिन आठ बसों में प्रेशर हाॅर्न लगे हुए थे उन्हें उतार कर नये हाॅर्न लगाये गये हैं। इस अभियान में संतोष अग्रवाल फोरमैन और संतोष अग्रवाल एसएसआई को लगाया गया है, किसी तरह की परेशानी आने पर वह अधिकारियों से संपर्क करेंगे।


इस तरह का आदेश पहले से ही था, आदेशों के विरूद्ध रोडवेज बसों में प्रेशर हाॅर्न लगे हुए थे। इन्हें अब हटाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में किसी भी बस में प्रेशर हाॅर्न नहीं होगा यह सुनिश्चित किया जा रहा है। नरेशचंद गुप्ता, प्रभारी मथुरा डिपो

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More