BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीन थानों की पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने की संयुक्त कार्रवाही

मथुरा। हरियाणा और राजस्थान का सीमावर्ती जनपद होने के चलते मथुरा दूसरे राज्यों के अपराधियों के लिए साफ्ट टारगेट बना हुआ है। स्थानीय अपराधी भी वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में चले जाते हैं और राजस्थान तथा हरियाणा के सीमावर्ती जनपदों के बदमाश मथुरा में आकर वारदात करते रहे हैं।


थाना रिफाइनरी, गोवर्धन तथा हाइवे थानों की पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम के साथ मिल कर राजस्थान और हरियाणा के बदमाशों के गैंग को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों ने 21 अप्रैल को दिगम्बर एचपी प्यूल सेन्टर, बरारी पेट्रोल पम्प पर करीब आठ बजे दो अपाचे पर सवार छह बदमाशों द्वारा गनमेन को गोली मारकर घायल कर गनमेन की लाइसेन्सी 315 बोर रायफल लूट की घटना दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना के अनावरण की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के पर्यवेक्षण में एसएचओ रिफाइनरी ,प्रभारी स्वाट टीम, एसओजी प्रभारी, सर्विलास प्रभारी को दी गयी थी।

राहुल पुत्र रुप सिंह निवासी जाटौली थाना चिकसाना भरतपुर राजस्थान के गैंग द्वारा की गई थी। इसमें दो अपाचे पर पवन पुत्र महेश निवासी एन.आई.टी. कालोनी ए.सी. नगर थाना कोतवाली फरीदाबाद, राजेश उर्फ महाराज पुत्र ब्रजलाल निवासी रामहेत कालौनी कस्बा होडल, लकी यादव उर्फ तमंचा पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम नौगाया थाना चिकसाना जिला भरतपुर, ओमप्रकाश उर्फ ओमी पुत्र नेत्रपाल निवासी कैलास नगर थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा हाल पता महेन्द्र गुर्जर धर्मशाला के पास गोवर्धन, योगराज पुत्र मुकेश निवासी रारे थाना चिकसाना जिला भरतपुर तथा अर्जुन पुत्र निर्भय सिंह निवासी नौगाया थाना चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान आये थे। फिर ये वारदात करने के लिए आ रहे थे किन्तु वारदात करने से पूर्व ही थाना रिफाइनरी, एसओजी टीम मथुरा द्वारा छह लोगांे को दबोच लिया गया है। जिनके पास से पैट्रोल पम्प बरारी से लूटी गई लाइसेन्सी रायफल बरामद हुई है।


मंगलवार को करीब 05.20 बजे कन्हैया लाल इण्टर कालिज के पास थाना रिफाइनरी से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पवन, लकी और राजेश पर पहले से ही कई मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने एक रायफल 315 बोर (फैक्ट्री मेड), तीन कारतूस जिन्दा 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 बोर। एक सफेद अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर की। एक पल्सर मोटर साईकिल बिना नम्बर की। एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस जिन्दा 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर छह जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक देशी बन्दूक 12 बोर दो खोखा कारतूस 12 बोर एक मोबाईल बरामद किए हैं।

इन्हें किया है पुलिस ने गिरफ्तार
-पवन पुत्र महेश निवासी एनआईटी कालोनी एसी नगर थाना कोतवाली जनपद फरीदाबाद (हरियाणा)
-राजेश उर्फ महाराज पुत्र ब्रजलाल निवासी रामहेत कालौनी कस्बा होडल थाना होडल जिला पलवल, हरियाणा
-लकी यादव उर्फ तमंचा पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम नौगाया थाना चिकसाना जिला भरतपुर, राजस्थान
-दिगम्बर उर्फशीलू पूत्र नरायन सिंह निवासी जाटौली रतभान थाना चिकसाना जनपद भरतपुर
-पुष्पेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह निवासी जाटौली रतभान थाना चिकसाना जनपद भरतपुर (राजस्थान)
-आकाश पुत्र विजय निवासी ग्राम जाटौली रतभान थाना चिकसाना जिला भरतपुर, राजस्थान

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More