देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सोमवार की रात को यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 88 से 29 के बीच हुई डबल डैकर बस में लूटपाट और मारपीट की घटना के खुलासे के लिए मथुरा पुलिस लगातार काम कर रही है। एसएसपी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने को उच्च प्राथमिकता पर रखा गया है।
आसपास के जनपदों की पुलिस के साथ भी सूचनाएं साझा की गई हैं जिससे उनकी भी मदद ली जा सके। बस में जिन यात्रियों के साथ बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया उनसे पूछताछ की गई है। सवारियों से मिली जानकारी के आधार पर मथुरा पुलिस ने दो संदिग्धों के स्कैच जारी किये हैं। इन स्कैच को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मथुरा पुलिस ने स्कैच के आधार पर जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिये जाने की भी घोषणा की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने कहाकि थाना सुरीर में रात में यमुना एक्सप्रेस वे पर बस के साथ हुई घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना स्थल का विस्तृति निरीक्षण किया गया है।
घटना के सफल अनावरण के लिए सर्विला स्कवाइड, एसओजी के अलावा पुलिस की गई टीम लगाई गयी हैं। इस घटना के संबंध में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सूचनाएं एकत्रित करने और अग्रिम कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया है। बस में जो सवारियां थीं उनसे भी सूचनाएं एकत्रित की गई हैं। इसी के आधार पर दो संदिग्धों के स्कैच जार किये गये हैं।
इनके संबंध ेमें सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा। स्कैच जारी कर दिये गये हैं। आसपास के जनपदों की पुलिस को भी संपर्क किया गया है। अन्य एजेंसियों के साथ भी सूचनाएं साझा की जा रही हैं। जल्द घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। सोमवार की रात को करीब एक बजे हथियारबंद बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस वे डबल डैकर बस को हाईजेक कर लिया।
हथियारों के बल पर सवारियों ने मारपीट और लूटपाट की। इसके बाद बस रूकवाई और आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हरासत में ले लिया है। बस में जिन सवारियों के साथ घटना हुई उनसे भी पुलिस के आला अधिकारियांे ने कई बार अलग अलग बात की। घटना के खुलासे के लिए मौके पर डाग स्कावाइड को रात में ही बुला लिया गया था। फारेंसिक टीम ने मौैके से तमाम सबूत जुटाए हैं जो इस घटना के खुलासे में मदद करंेग। नोएडा से वाया आगरा हमीरपुर जा रही बस में 35 यात्री सवार थे।
लूट की यह वारदात थाना सुरीर क्षेत्र में हुई। दिल्ली से हमीरपुर जा रही प्राइवेट बस में छह बदमाश सवारी बनकर चढ़े थे। जब यह सब यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 88 के पास पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के दम पर बस को हाईजैक कर लिया। बदमाशों ने सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटे।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन