BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दो फरार विदेशी नागरिकों की पुलिस कर रही तलाश

मथुरा। बावरी मस्जिद विध्वंस के आरोपियों पर आ रहे फैसले और श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं ईदगाह को लेकर दायर हुई याचिका के चलते मथुरा और आसपास के क्षेत्रों खासी सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच एक विदेशी नागरिक जिसके पास वैध पासपोर्ट नहीं है। दिल्ली की लाजपत नगर जैसी जगह पर रह कर आसपास के प्रदेशों में विदेशी साथियों के साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इंटेलीजेंस ऐजेंसियों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई। गिरफ्तार विदेशी नागरिक को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।


एसओजी टीम और थाना नौहझील पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बाजना कट के पास से पुरिया सिरजाफर पुत्र मनसूर स्थायी पता मकान नम्बर डी-82 खर्ज फारदिस थाना फारदिस जिला थैरान सिटी ईरान, वर्तमान पता एफ-88जी/एफ लाजपत नगर थाना लाजपत नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से   चोरी किये गये रूपयों में से 11,500 रूपये। दो मोबाइल, एक इलेक्ट्रानिक घडी एवं भिन्न भिन्न देशों की विदेशी करेंसी के अलावा चोरी की घटना में उपयोग की गई गाडी स्विफ्ट डिजायर नम्बर डीएल 8सीएटी 6119 बरामद की गई है। जिसके दो साथी अफगानिस्तान निवासी सादिक और महमूद भाग जाने में सफल रहे। 28 सितम्बर को अपने दो अफगानी साथी अभियुक्तों सादिक तथा महमूद एवं अन्य के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रैसवे बाजना कट के पास बने सरकारी ठेके से 50,000 रूपये चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नौहझील पर मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर टैंटीगाँव में पैन्टर की दुकान से भी रूपये चोरी करने की घटना की थी। जिसके सम्बन्ध में भी थाना सुरीर पर मुकदमा पंजीकृत है।
प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी थाना नौहझील ने बताया कि अभियुक्त के पास वैधानिक पासपोर्ट भी नहीं है। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More