BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पुलिस ने रात भर की मशक्कत, कूंआ से निकाला शिवलिंग

मथुरा। महाशिवरात्रि के दो दिन बाद गोवर्धन क्षेत्र के गांव गांठौली में मंदिर में स्थापित शिव लिंग को कुछ लोगों ने उखाड कर कूंआ में फैंक दिया। गांठौली उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पैतृक गांव है। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो स्थानीय थाने का पुलिसा बल सक्रिय हो गया। रात में ही पुलिस ने मशक्कत कर शिव लिंग को कूंआ से निकाल लिया। महाशिव रात्रि से एक दिन बाद हुई इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। अफसरों में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी के इस घटना से होश उड़ गए। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष की सूचना पर कई घंटे शिवलिंग को तलाश किया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मंदिर पहुंचे और कूंआ से शिवलिंग निकलवार कर पुनरू स्थापित कराई गई। यह कार्य गांव के ही एक मंद बुद्धि युवक का निकला। शनिवार शाम को गांठोली के प्राचीन गुलाल कुण्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर से किसी अराजकतत्वों द्वारा शिवलिंग को उखाड कर कूंआ में फेंक दिया गया। इस घटना की जानकारी तब हुई तब पुजारी ने प्रातरू मंदिर को साफ सफाई के लिए खोला। मंदिर से शिवलिंग गायब देख पुजारी होश उड़ गए। पुजारी ने घटना की जानकारी स्थानीयों लोगों को दी और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। वहीं लोगों ने घटना के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महाशिव रात्रि के एक दिन बाद ही शिवलिंग उखाड़ने की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शिवलिंग उखाड़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम राहुल यादव, सीओ रविकांत पाराशर, थाना प्रभारी गोवर्धन ने जैसे-तैसे आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। देर रात में ही गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चारों तरफ शिव लिंग की तलाश की गई। कई घंटों के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शिवलिंग की तलाश किया। तभी पता चला कि शिवलिंग को मंदिर के समीप के एक कूंआ में डाल दिया है। स्थानीय निवासी गिरधारी सैनी को शिवलिंग की तलाश में कूंआ में उतारा और शिवलिंग को बाहर निकाल कर पुनरू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित कराया गया।
पुलिस को दी तहरीर ले ली वापस

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More