BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध रूप से हथियार रखने के शौकीनों पर पुलिस की नजर टेढी

मथुरा। अवैधरूप से हथियार रखने के शौकीन युवकों पर पुलिस की नजर टेढी है। लाइसेंसी हथियारों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावांे के चलते पुलिस जमा करा रही है। हालांकि अनुमति से लाइसेंसी हथियारों को इस दौरान भी प्रत्याशी अपने पास रख सकेंगे।

पुलिस का प्रयास यही है कि लाइसेंसी हथियारों को जमा कराया जा सके। गुरूवार को थाना राया पुलिस ने युवक को एक अवैध पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना राया उत्तम चन्द पटेल ने बताया कि अभियुक्त आनन्द पुत्र सुन्दर निवासी नवनीत नगर कालौनी थाना कोतवाली जिला मथुरा उम्र 28 वर्ष को एक पिस्तौल देशी 32 बोर और 8 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


  इससे पहले बुधवार को थाना गोवर्धन पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजायज पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते पुलिस सख्त है। थाना गोवर्धन पर बुधवार को पिस्टल दिखाकर धमकी देने के सम्बन्ध में विजय उपाध्याय पुत्र मनोज उपाध्याय निवासी राजपुर चुंगी केहरई मोड शमसाबाद रोड आगरा ताजगंज आगरा ने मनोज जाट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने नोपार्किंग दानघाटी मंदिर के पास से अभियुक्त मनोज पुत्र भजनलाल निवासी खेड़िया खुर्द थाना टप्पल जिला अलीगढ़ को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने बरामदशुदा पिस्टल रखने का लाईसेन्स दिखाने को कहा तो आरोपी दिखा नहीं सका।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More